फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूशन पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड से नेहरू रोड की मीरापुर पटरी पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़खानी की। स्थानीय निवासियों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मीरापुर रजबहे की पटरी पर नेहरू रोड पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं के साथ बाइक पर सवार तीन मनचलों ने सरेआम छेड़खानी की और अश्लील हरकतें की। जब वे काफी दूर तक छेड़छाड़ करते रहे तो उन्होंने छात्राओं ने किसी तरह जान बचाई। जब स्थानीय निवासियों ने देखा तो बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने भी बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन पता नहीं लग सके। इसी दौरान एक सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना को खंगाला गया तो उनका पीछे से चित्र आया, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस उनकी तलाश मेें जुट गई है। लोगों का कहना है कि छात्राओं का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। मनचले छात्राओं से छेड़खानी करने से बाज नहीं आते। कोतवाल संजीव ने बताया कि जिन स्थानों पर छेड़खानी की सूचना मिल रही है, उन स्थानों पर पुलिस गश्त लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें