फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीय नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों के बैग से 72 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों, अस्पताल समेत अन्य व्यस्त इलाकों में मोबाइल चुराकर लोगों को बेच देते हैं। रात में जीआरपी कर्मी स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके बैग से 72 स्मार्ट फोन बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सज्जाद अंसार निवासी पहाड़, साहेबगंज, झारखंड और विनोद माली उर्फ बिबो निवासी चौसा, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर, बिहार बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि दोनों ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर, अस्पताल, बाजार, कचहरी आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करते हैं। इसके बाद बिहार और झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते हैं। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों लंबे समय से चोरी कर रहे हैं। पुलिस टीम में आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, दिलदारनगर चौकी प्रभारी डीपी यादव, हसीब खां, लल्लन खां, विजय कुमार, रामभजन यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें