फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम को बिजरौल गांव में बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव मेें बृहस्पतिवार को चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें त्रुटि पूर्ण बिल भेजे हैं, बाद में कर्मचारी त्रुटि पूर्ण बिलों को ठीक कराने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करते हैं। बाद में सूचना पर अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। गांव में कैंप लगाकर 40 त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल ठीक किएं और 2.50 लाख की राजस्व वसूली की।
बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम चेकिंग करने के लिए बिजरौल गांव मेें पहुंची तो ग्रामीणों ने उनके सामने विभाग द्वारा भेजे जा रहे त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल की शिकायत की। इस पर कुछ कर्मचारियों ने त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। इस पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने हंगामा करते हुए टीम को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली की जा रही है। यदि कोई उपभोक्ता बिल संबंधित शिकायत का निस्तारण कराने की बात करता है तो उनसे रुपये ऐंठे जाते हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता सुधाकर और अवर अभियंता विकास कुमार गांव में पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बाद मेें गांव में कैंप लगाकर 40 त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल ठीक किए और 2.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रूपेंद्र ने कहा कि यदि जल्द ही त्रुटि पूर्ण बिल का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध कर देंगे। हंगामा करने वालों में कपिल, आजाद, मनू, इकबाल, रूपेंद्र, दीपक, आशीष, उमेश, प्रवीण, धर्मेंद्र, राजपाल, हरेंद्र आदि रहे। दूसरी तरफ कैंप में प्रदीप गुप्ता, राकेश, सुनील, रविंद्र आदि कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें