फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 किलो देसी लाहन नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से तैयार की जा रही लाहन पर नकेल कसी है। आबकारी आयुक्त तलत परवेज रोहेला के निर्देश पर ईटीओ रफी नायक, इंस्पेक्टर अरुण कुमार और राजी मोहम्मद ने टीम सहित दबिश दी। चक दराब खान, सुमवां, बनियाड़ी, लडवाल और आसपास के इलाकों में चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 2400 किलोग्राम लाहन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि अवैध रूप से तैयार की जा रही यह लाहन जानलेवा साबित हो सकती है। पहले भी कई बार जिला के विभिन्न इलाकों में टीम ने बड़े पैमाने पर लाहन और भट्ठियां नष्ट की हैं। अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें