बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहृत हत्यारोपी अनुज के अपहरण के मामले में जिला कारागार में बंद दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा से पुलिस ने पूछताछ की। उसने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज का 28 नवंबर को अग्रवाल मंडी टटीरी से कार सवार कुछ लोग अपहरण कर ले गए थे। अपहृत के मामा ने मृतक छात्र के भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभी तक अपहृत अनुज को बरामद नहीं कराई। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। आरोपी सिपाही ने पुलिस ने जेल में पहुंचकर पूछताछ की। उसने पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।