बागपत। एक स्कूल में घुसे मनचले को छात्राओं ने जमकर धुना। पिटाई की वीडियो वायरल हुई है। मनचला किसी तरह जान बचाकर स्कूल से बाहर निकला। अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
वायरल वीडियो में एक मनचला पहले स्कूल के बाहर घूम रहा है। दूसरे वीडियो में वह स्कूल में दिखता है और छात्राएं डंडों से उसकी पिटाई करती है। मनचला गेट से बाहर भागने का प्रयास करता है, लेकिन अन्य छात्राएं गेट बंद कर देती है। करती तीन मिनट के वीडियो में छात्राएं मनचले को दौड़ा रही है। वायरल शनिवार रात वायरल हुआ। माना जा रहा है कि सुबह स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले यह मनचला पहुंचा और छात्राओं से छेड़खानी करने लगा। इससे पहले भी यह कई बार स्कूल के आसपास दिखाई दिया था। छात्राओं ने घेरकर डंडों से उसकी पिटाई की। अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।