फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बरनावा से बाइक पर बाप-बेटी का पीछा कर रहे तीन युवकों को निरपुड़ा गांव में ग्रामीणों ने घेर लिया। दो युवक बाइक लेकर भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी 18 वर्षीय बेटी को बाइक पर लेकर निरपुड़ा गांव में रिश्तेदारी में आ रहा था। जब वह बरनावा में पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चलती बाइक पर बेटी से छेड़छाड़ की। उसने मोबाइल पर निरपुड़ा गांव में रिश्तेदारों को घटना के बारे में सूचना दी। जब वे निरपुड़ा गांव के पास पहुंचे तो ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को घेर लिया। दो आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकले, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों आ गए हैं। मामला छेड़छाड़ नहीं था। दोनों में फैसले की बात चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें