बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती ने अपने चचेरे भाई के साथ ही गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर शादी की। बुधवार को युवती कोतवाली पहुंची और कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 जून को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कार सवार तीन युवक भाई-भाभी के साथ युवती का अपहरण कर ले गए । इस संबंध मेें भाई ने सचिन सहित तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । बुधवार को युवती स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ। सचिन के साथ गाजियाबाद के आर्य मंदिर में शादी की। अब वह पति के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती के परिजनों ने कहा वह नाबालिग है। पुलिस ने बिना जांच के ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया। युवती की उम्र की जांच कराई जाए।