रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल में चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर वैैगनआर कार में लाई जा रही भारी मात्रा में शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार को शुक्रवार रात सूचना मिली कि बड़ौत की तरफ से आ रही वैगनआर कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी है। उन्होंने पुलिस टीम को किशनपुर बराल में भेजा। चेकिंग के दौरान वैगनआर कार आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और शराब तस्कर को धर दबोचा। कार से 24 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर कृष्णपाल पुत्र सतवीर निवासी रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। वह हरियाणा से यूपी में शराब तस्करी करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय मेें पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया है।