बागपत। मौजिजाबाद नांगल गांव के किसान अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस अत्यधिक शराब पीकर गिरने से मौत की आशंका जता रही है।
बुधवार सुबह मौजिजाबाद नांगल निवासी अमित (27) पुत्र स्वर्गीय रामस्नेह का रवि पुत्र ऋषिपाल के खेत के पास स्थित सूखे तालाब में शव पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई । मंगलवार को अजय अपने दोस्त रवि का भूसा लिवाने के लिए घर से गया । पूरी रात में उसने दोस्तों के साथ शराब पी थी। पुलिस को मौके से शराब की टूटी बोतलें भी मिली । इस मामले मेें बृहस्पतिवार को अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मृतक के शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक शराब के नशे में पैर फिसल कर सूखे तालाब में गिर गया होगा। इस कारण उसकी मौत हुई होगी।