बड़ौत (बागपत)।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर गांव के बाहर फेंककर भाग गए।
रिजवाना पुत्री मनव्वर हिलवाड़ी गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 26 मई 2014 में राजस्थान के अजमेर निवासी वसीम पुत्र यामीन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। हाल में उन्होंने रिजवाना से पांच लाख रुपये लाकर देने की मांग की। जिसे उसने मना कर दिया तो ससुराल पक्ष प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पूर्व ससुराल वाले मारपीट कर उसे हिलवाड़ी के बाहर फेंककर भाग निकले। उसने कोतवाली पहुंचकर पति, सास, ननद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीने से मना किया तो पत्नी को पीटा
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में पति को शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला सबीना लुहारी गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 17 अक्तूबर 2016 को उसके पिता ने कलानौर हरियाणा से लुहारी गांव के मोहसिन के साथ किया था। मोहसिन शराब पीने का आदी है, जिसका वह विरोध करती है। शनिवार को जब मोहसिन शराब पीकर आया तो उसने इसका विरोध किया। मोहसिन व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने जान बचाई और कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।