फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तेरे घर में डाला जाएगा डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर निवासी अनिल चौहान के घर में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। इसमें उसके घर में डाका डालने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे अनिल चौहान ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने घर में मौजूद था। उसी दौरान उसकी नजर घर में पड़े एक कागज के टुकड़े पर गई। इसे पढ़ा तो उसकी होश उड़ गए। इस पत्र में लिखा है आज रात तेरे घर में डाका डलेगा, भाग लियो जितना भागना है। पर्ची के ऊपर नीचे अवकुश नाम लिखा गया है। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। तब से सभी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। घर में गांव के लोग एकत्र हुए। इसकी जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें