बड़ौत (बागपत)।
राजस्व वसूली को लेकर सोमवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर और क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। चेकिंग अभियान के दौरान कंडेरा स्थिर्त इंट भट्ठे पर विद्युत चोरी होती मिली। विद्युत के अधिकारियों ने भट्ठा मालिक सहित 35 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बिजली अधिकारियों ने कहा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विद्युत निगम के अवर अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पहले कंडेरा गांव में चेकिंग की। इस दौरान गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कटिया डालकर विद्युत चोरी होते मिली। अवर अभियंता विकास ने भट्ठा संचालक के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। दूसरी तरफ अवर अभियंता संदीप खुशीराज कश्यप ने बिनौली, कैडवा आदि गांव में पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं अवर अभियंता केके पटेल ने जौहड़ी गांव में चेकिंग की, यहां 16 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ बिनौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई । वहीं अवर अभियंता राजीव कुमार ने शेखपुरा गांव में टीम के साथ छापेमारी की, यहां 10 लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकडे़ । सभी के खिलाफ बिनौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अवर अभियंता पवन कुमार ने मलकपुर, लुहारी व जौनमाना गांव में चेकिंग में हजारों की वसूली कर आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने कहा किसी भी कीमत पर विद्युत चोरी बर्दाश्त नहीं होगी।