फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को खतरा, सीडीओ से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ढिकाना की प्रधान बिमलेश ने जान का खतरा बताकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा गांव का ही व्यक्ति विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहा है। इससे जान का खतरा बना है। इससे परिवार दहशत में है। सीडीओ ने बड़ौत कोतवाली प्रभारी को जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ढिकाना की प्रधान बिमलेश सीडीओ चांदनी सिंह से मिली। उन्होंने बताया कि गांव का एक व्यक्ति विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहा है। शासन प्रशासन को गुमराह कर शिकायती पत्र देता रहता है, इससे कार्य बाधित होता है। प्रधान ने उक्त व्यक्ति को खुद को जान का खतरा बताया और कहा इससे काफी तंग और परेशान हो चुकी है। उन्होंने सीडीओ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि वह गांव में विकास कार्य कर सके। सीडीओ चांदनी सिंह ने प्रधान की शिकायत का संज्ञान लेकर बड़ौत कोतवाली प्रभारी को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि सोना देवी पत्नी रामभजन सैनी की मकान को कब्जा मुक्त करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें