फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं के मांस से लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने पुसार चौराहे पर गोवंशीय पशुओं के मांस से लदी बुलेरो पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि उसके पांच साथी भाग निकले। पुलिस ने पशु चिकित्सक की टीम बुलाकर मांस की जांच कराई। मांस का नमूना लेकर मथुरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। रमाला थान क्षेत्र के थल गांव के जंगल में गोवंश का कटान किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पुसार चौराहे पर एसआई सोमपाल सिंह और दिनेश पीलियान टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी दोघट की तरफ से आ रही बुलेरो पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा, लेकिन चालक गाड़ी मेरठ की तरफ लेकर भाग लिया। गाड़ी को पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पीछा कर पकड़ लिया। गाड़ी में बैठे पांच युवक पुलिस को देखकर जंगल में भाग निकले। गाड़ी में गोवंशी पशुओं का मांस लदा था। गाड़ी चालक जाफर पुत्र हनीफ निवासी समर गार्डन जिलानी वाली मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के थल गांव के जंगल में गोवंशीय पशुओं का कटान कर मांस बिक्री के लिए मेरठ ले जा रहे थे। गाड़ी से उतरकर भागने वाले भूरा और इस्तकार निवासी रियावली नंगला थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, काला कुरैशी निवासी लिसाड़ी गेट तारा पुरी रोड मेरठ, जावेद और रियान निवासी मोहल्ला लक्कीपुरा समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल है। पुलिस ने गोवंश कटान में प्रयोग किए गए दो छुरे बरामद किए। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर पकड़े गए मांस की जांच कराई। पशु चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजा। जबकि पकड़े गए मांस को वन क्षेत्र में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें