छात्र रवि धामा के हत्यारोपी अनुज की अपहरण से पहले पिटाई भी की । पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। पुलिस पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज निवासी टटीरी का बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे मृतक रवि धामा के भाई एवं दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा टटीरी में रेलवे फाटक के पास से अपहरण कर ले गए थे। अनुज के मामा हरिओम ने दोनों भाईयों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पांच दिन बाद भी अपहृत को नहीं ढूंढ पाई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अनुज के अपहरण से पहले टटीरी रेलवे फाटक के पास आरोपी दोनों भाईयों ने उसकी पिटाई की थी। कार में डालते समय उसके कपड़े भी फट गए थे। आरोपी अनुज घटना से पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा के संपर्क में आ गया था। दोनों के बीच फैसले की भी बात हुई थी। उन्होंने अनुज की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे ही है, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। आरोपी दोनों सिपाहियों का भी कोई सुराग नहीं मिला।