बागपत। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सिसाना गांव निवासी महा सिंह पुत्र कृपाल सिंह से पर्ची और 4370 रुपये, देवी सिंह पुत्र जगपाल से पर्ची और 1880 रुपये, विकास शर्मा पुत्र सुखपाल से पर्ची और 1420 रुपये, हनुमान मंदिर के पास बागपत निवासी गोलू पुत्र मनोज से पर्ची और 782 रुपये बरामद किए। पुलिस ने चारों सटोरियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
भड़ल में दलितों का धरना जारी
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों के संचालकों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे है। रोजगार ठप पड़ा है। दलितों का शोषण किया जा रहा है। इकाइयों को चालू कराया जाए। इस मौके पर ईश्वर, अशोक, राम कुमार, राज कुमार, मालू, श्रीनिवास, राजेंद्र, सुनील, शीला, मुन्नी, सतबीरी, रामवती, सोना आदि उपस्थित रहे।
महिला पर जानलेवा हमला
दोघट (बागपत)। कस्बा निवासी इंदो पत्नी अशोक ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। साथ ही गले में फांसी का फंदा लगाकर मारने की कोशिश की गई। शोर शराब होने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। उसने थाने में आरोपी अनिल उर्फ काला, विकास, विवेक, साक्षी, बबीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।
प्रेमी को पकड़कर धुना
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।