फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस काटने वाली आरी से रेती थी महिला का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में पांच दिन पहले महिला की गला रेत कर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त जींस काटने वाली आरी बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
विज्ञापन

डौला गांव के जंगल में 18 अक्तूबर को मोहसिना को घर से बुलाकर पति महबूब निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद ने गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की । घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पति के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति महबूब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त जींस काटने की आरी बरामद की। आरोपी से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि तीन माह से पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। इस कारण पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। उसने कई बार उसे घर वापस चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें