फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने पाली गांव में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

गाजियाबाद न्यायालय में फर्जी दस्तावेज पेश कर स्कार्पियो गाड़ी छुड़ाने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पाली गांव में दबिश दी। पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस गाड़ी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाने के एसआई आरएस सिद्धू टीम के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पाली गांव में मनोज पुत्र तेज सिंह के मकान पर छापा लगाया। पुलिस को देखकर मनोज फरार हो गया। पुलिस ने घर से स्कार्पियो गाड़ी बरामद की। एसआई ने बताया कि दो साल पूर्व राजस्थान से स्कार्पियो गाड़ी लूटी गई थी। जिसे गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। पाली निवासी मनोज ने गाजियाबाद न्यायालय में गाड़ी के फर्जी कागज पेश कर स्कार्पियो गाड़ी को छुड़ा लिया। इसके बाद गाड़ी के असली मालिक ने न्यायालय में गाड़ी को छोड़ने के लिए अर्जी लगाई। इसके बाद फर्जीवाड़े की पता चला। न्यायालय ने गाड़ी व आरोपी मनोज ंको पेश करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर मसूरी थाने ले गई है। इस संबंध में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने पाली गांव में दबिश देकर स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें