फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात में बच्चों के साथ घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है पुलिस ने उसे कोतवाली से छोड़ दिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह रविवार की रात में अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी एक युवक घर में घुसा और उसने साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसका आंख खुली तो उसने इसका विरोध किया। युवक ने जबरन उसके साथ रेप की कोशिश की। जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह गाली गलौच कर भाग गया। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोप है कि पुलिस ने रात में ही आरोपी को कोतवाली से छोड़ दिया। आरोपी ने कोतवाली से छूटते ही फिर से उसे मारने की धमकी दी है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें