बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में मजदूरी के रुपये मांगने पर पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। इसमेें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल नफीस और आंसु पुत्र शरीफ बिजरौल गांव के रहने वाले हैं। नफीस के गांव के ही नाजिम पर मजदूरी के रुपये थे, कई बार उनसे मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए। सोमवार को जब वह रुपये मांगने गया तो उन्होंने इन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।