बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पिस्टल को गटर में फेंक दिया । 12 घंटे के सर्च अभियान में पुलिस को सिर्फ पिस्टल ही नहीं मिली, बल्कि शराब की सैकड़ों बोतल भी मिली। पुलिस को जानकारी मिली है कि खेकड़ा क्षेत्र का शराब तस्कर जेल की दीवारों के ऊपर से रस्सी के सहारे शराब जेल तक पहुंचा रहा है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। जेल में शराब की पार्टियां चलती है और खाली बोतलों को गटर में ठिकाने लगा दिया जाता है।
झांसी से बागपत जेल तक बनाई वीडियो
बागपत। मुन्ना बजरंगी के वकीलों ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। यही वजह है कि बजरंगी के परिवार के कई सदस्य और अधिवक्ताओं ने झांसी जेल से बजरंगी के निकलने से लेकर बागपत जेल में पहुंचने तक रास्तेभर की वीडियो बनाई थी और बागपत जेल में एंट्री के समय भी वीडियो वायरल हो गई ।
कितने पिस्टल, कितने लोगों की साजिश?
बागपत। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या में दो पिस्टल का इस्तेमाल किया, लेकिन अभी तक दूसरा पिस्टल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस दूसरे पिस्टल की थ्योरी को खारिज कर रही है। उधर, इस बात की जांच भी की जा रही है कि कितने लोग वारदात में शामिल रहे।