बागपत। सिखेड़ा निवासी एकता पत्नी विनोद ने एसपी को पत्र देकर बताया 25 अप्रैल की रात जेठ निरंकार पर घर में घुसकर चार-पांच लोगों ने हमला बोल दिया था। शोर सुनकर पति विनोद आए तो उसके ऊपर गोली चला दी। इससे वह घायल गो या। इस मामले में चांदीनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
केस की विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो जुलाई को उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए थे। उसने जुनैद और उम्मेद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई , लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी उसने मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। उसने मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने से कराने की मांग की। ब्यूरो
पत्नी को मारपीट कर घायल किया
रमाला (बागपत)। असारा गांव में मामूली विवाद को लेकर इरफाना को उसके ही पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो
पेड़ काट रहे ठेकेदार को पीटा
दोघट (बागपत)। मुजफ्फरनगर जनपद के रियापुर नंगला गांव निवासी इस्लामू पुत्र सीदा ने चित्तम खेड़ी गांव में किसान प्रकाश के पापुलर के पेड़ 70 हजार रुपये में खरीदे। मंगलवार को ठेकेदार इस्लामू पेड़ काटने खेत में पहुंच गया। उसने मजदूरों से पेड़ कटवाने शुरू करा दिए। इसी दौरान किसान प्रकाश खेत में पहुंचे और ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। पेड़ काट रहे मजदूरों को दौड़ा लिया। ठेकेदार का सारा सामान उठाकर घर ले गया। किसान का कहना है कि बिना सौदे के पेड़ काटे जा रहे है। ठेकेदार ने थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो
खेती पर रिसर्च करेंगे अमेरिकी विद्यार्थी
दोघट (बागपत)। चौगामा किसान क्लब के अध्यक्ष मास्टर देवेंद्र राणा ने बताया कि हम्बोल्स स्टेट यूनिवर्सिटी कैलोफोर्निया अमेरिका के छात्र-छात्राएं बुधवार को दाहा गांव में कृषि पर रिसर्च करेंगे। किसान यशवीर के खेत में खेती करने की तकनीक, गन्ना, धान की फसलों को देखेंगे। उनका गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। ब्यूरो