फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्दिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्तिथियो में मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में पट्टी कलां कोसी घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । चौकी क्षेत्र के गांव में एक युवती का पिता से विवाद हो गया। विवाद के चलते युवती घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना मंगलवार की सुबह की है। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर युवती का आनन फानन में कोसी घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह गावं पहुंच गए और उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने युवती की मौत के बारे में पुलिस को सूचना दिए बिना उसका आनन फानन में अंतिम संस्कार क्यों कर दिया। इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें