दोघट (बागपत)। कोचिंग सेंटर परिसर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर तीन-चार युवकों ने युवक की पिटाई की। इतना ही नहीं उसे खींचकर बाहर सड़क पर ले गए और वहां पर बेल्टों से उसे पीटा।
दोघट थाना क्षेत्र की छात्रा कस्बे में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने आती है। उसके साथ कई दिनों से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। उसका मोबाइल नंबर चुरा कर उस पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। रविवार को छात्रा के भाई समेत तीन-चार युवक कोचिंग सेंटर पहुंचे और आरोपी युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे खींचकर बाहर सड़क पर ले गए और नीचे गिराकर बेल्टों से पीटा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। मौका पाकर युवक भाग निकला। आरोपी युवक इदरीशपुर गांव का बताया गया है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो