फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागोस में परिवार पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। जागोस गांव में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर महिला के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। झगड़े में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे हवाई फायर किया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

जागोस गांव निवासी जयभगवान पुत्र धनीराम ने बताया कि हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर उनके परिवार की महिलाओं का पड़ोस की महिलाओं से झगड़ा हो गया । इसे लेकर पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर बलराम पुत्र धनीराम, शीला पत्नी जयभगवान, ब्रजबाला पुत्री जयभगवान को घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायर भी किया। इससे लोगों मेें दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में जयभगवान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें