फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य को झूठा फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिलवाड़ी गांव में चार दिन पहले हुए गोली कांड के मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर की हिमायत में लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा वारदात के समय आरोपी बनाए विराज तोमर लोनी में थे। उनको केस में झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विराज तोमर के परिवार के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा विराज तोमर को गांव की रंजिश के चलते केस में फंसाया है। जिस समय वारदात हुई, उस वक्त तो विराज गांव में भी नहीं थे। शाम चार बजे ही गांव से लोनी के लिए ट्रेन से चले गए थे। मोबाइल का सीडीआर इसको प्रमाणित कर देगा। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने उनको निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जितेंद्र, शुभम, वीरेंद्र, विनोद मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हिलवाड़ी गांव में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान सुमन देवी के घर पर 29 अक्तूबर को हमला हुआ । गोली लगने से युवक अमित निवासी बड़ौत की मौत हो गई । प्रधान पति चौधरी रामवीर समेत कई लोग घायल हो गए । इस मामले में बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें