फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोवंश के अवशेष मिले, हंगामा

विज्ञापन
कुतुबशेर थाने क्षेत्र के इस्माइलपुर के बाग में मिले गाय के अवशेष को मिट्टी में दबवाते हिंदू संग
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव स्थित आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिले हैं। सूचना मिलने पर गोरक्षा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और गोहत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। भीड़ ने गोवंश के सिर और अन्य अवशेष सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। गांव के लोगों को आम के बाग में गोवंश के सिर और कुछ अवशेष पड़े दिखे, जिसकी जानकारी गोरक्षा दल को दी गई। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कथित रूप से चल रही गोकशी का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर आकर यातायात ठप कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, थाना सरसावा, मंडी, चिलकाना, सदर बाजार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें