फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राशन दुकान के प्रस्ताव में 11 सदस्यों ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसौद गांव के ग्राम पंचायत के 11 सदस्यों व अन्य लोगों ने शनिवार को तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राशन की दुकान के प्रस्ताव के विरोध में 11 सदस्य हैं और इसके बाद भी ब्लॉक से प्रस्ताव कर दिया गया। इस तरह फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए जांच करके कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


भाजपा के मंडल महामंत्री व ग्राम पंचायत सदस्य रिंकू गुप्ता, बिरमो देवी, अर्चना, नेहा, गौरव, बिमला, हुकुम चंद समेत 11 सदस्य शनिवार को तहसील पर पहुंचे। वहां बताया कि ग्राम पंचायत के 15 सदस्य हैं और इनमें 11 सदस्यों ने राशन की दुकान के प्रस्ताव का विरोध जताया। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के जूनियर हाईस्कूल में एक सप्ताह पहले खुली बैठक की गई और विरोध करने वाले सदस्यों के साथ अभद्रता की गई। इसको लेकर वहां काफी हंगामा हुआ तो सदस्यों को मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कुछ लोगों के खिलाफ कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज हुआ था और उनके परिवार के सदस्यों को दुकान आवंटित करने के लिए प्रस्ताव कर दिया गया। सदस्यों के विरोध में होने के बाद भी प्रस्ताव करने में फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने एडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। एडीएम विनीत उपाध्याय ने एसडीएम से जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर इस्लाम, इमराना, अनीता, मुनेश, सोना आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें