तितावी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के जागाहेड़ी टोल पर काम करने वाले पांच कर्मचारियों ने शुक्रवार रात एक कार चालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र तितावी के अंर्तगत पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर शामली की तरफ से आ रहे कार चालक का टोलकर्मियों से टोल को लेकर वाद-विवाद हो गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने कार चालक के साथ मारपीट की। इसकी सूचना थाना तितावी पुलिस को दी गई।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मारपीट में करने पर पानीपत के थाना समालका के गांव निराना निवासी अंकुश, पश्चिम दिल्ली के थाना बवाना के गांव औचंदी निवासी अर्जुन कुमार, पानीपत के थाना बापोली के गांव गोयला कला निवासी प्रिंस, जागाहेड़ी तितावी निवासी सनी मलिक व पीनना निवासी अमरीश को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है।