खेकड़ा। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर नूरपुर मुजविदा गांव में किसान राहुल की पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया।
नूरपुर मुजविदा निवासी राहुल ने बताया कि सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के दो युवक वहां आकर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इसके बाद सिर, हाथ पर कई वार कर घायल कर दिया और लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।