खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ढाबे पर चाय पी रहे बुलंदशहर के रहने वाले एक ट्रक चालक गुल्लू की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
बुलंदशहर के केशुपुर सेतला गांव का रहने वाला गुल्लू (34) ट्रक चालक है, जो सोमवार को ट्रक लेकर शामली से गाजियाबाद जा रहा था। मवीकलां गांव के पास वह ट्रक को मार्ग किनारे खड़ा करके एक ढाबे पर चाय पी रहा था। तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस उसे उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी में ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस के अनुसार परिजन उसका शव लेकर चले गए।