फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू अंबावता के नेता को तीन लाख के जुर्माने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गोठरा गांव के रहने वाले बीडीसी व भाकियू अंबावता के जला उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर पर तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा तीन लाख के जुर्माने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

गौरव गुर्जर को भेजे नोटिस में कहा गया कि उसने ग्राम समाज की 112 वर्ग गज भूमि पर कब्जा किया हुआ है। नोटिस में गौरव को जल्द जुर्माना राशि जमा कराने के लिए कहा गया। बृहस्पतिवार को बीडीसी गौरव ने तहसील में पहुंचकर आरोपों को निराधार बताते हुए तहसीलदार से कहा कि उसने गांव में किसी भी जमीन पर कोई कब्जा नही किया है। उन्होंने छवि धूमिल करने के लिए अधिकारियों की साजिश बताया है। तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें