फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई पर हादसे में राजमिस्त्री की मौत, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के समीप बुधवार सुबह आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। इसमें ट्रक से भिड़ंत होने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में राजमिस्त्री रियाज (33) निवासी मिर्जापुर नसरुलपुर जिला संभल की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।
विज्ञापन


संभल जिले के मिर्जापुर नसरुलपुर निवासी राजमिस्त्री रियाज मंगलवार देर रात अपनी पत्नी शहनाज, दो बच्चों और 10-12 मजदूरों के साथ पिकअप गाड़ी में झज्जर हरियाणा जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे ईपीई पर सरफाबाद गांव के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ईपीई पर ट्रक रुक गया। चालक शीशपाल ने पिकअप को संभालने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। पिकअप में बैठे रियाज के पेट में लोहे का औजार घुस गया, जबकि शहनाज, शीशपाल, दो बच्चों समेत 13 मजदूर एक दूसरे के ऊपर गिरने से घायल हो गए। वहां पहुंचे पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में रियाज की मौत हो गई। उधर घायल शहनाज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, जबकि अन्य मजदूर निजी अस्पतालों में उपचार के बाद घर चले गए। मृतक रियाज के परिवार में तीन बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें