बागपत। बिजरौल गांव के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार मिल कर्मी हितेंद्र कुमार (45) निवासी लोयन मलकपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोयन मलकपुर निवासी हितेंद्र मलकपुर चीनी मिल में रविवार की सुबह किसी काम से पुसार गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही बिजरौल गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर दी। इस हादसे में हितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने कार और उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।