फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार महिला चोरों ने दुकान से हजारों रुपये के बर्तन चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में चार महिला चोरों के गिरोह शुभम अग्रवाल की मां मंजू अग्रवाल को चकमा देकर हजारों रुपये के बर्तन चोरी कर लिए। बर्तन चोरी करती हुई चारों महिलाएं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गईं। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार शुभम अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम उनकी मां मंजू अग्रवाल दुकान पर बर्तन बेच रही थीं। तभी दुकान पर आई चार महिलाओं ने परात खरीदने की इच्छा जताई और कई परात देखने के बाद भी पसंद नहीं की। उसकी मां गोदाम में दूसरी परात लेने गई तो चारों महिलाओं ने दुकान में रखी एक बाल्टी, कचौड़ी बनाने की मशीन व 12 थालियों समेत अन्य बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद चारों महिलाएं परात खरीदे बिना ही दुकान से चली गई। बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो बर्तनों की चोरी का पता चला। पुलिस का कहना है कि कैमरे की फुटेज देखी जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें