फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मारपीट होने पर शराब के ठेके के बाहर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित शराब ठेके के बाहर युवक की पिटाई करने को लेकर हंगामा हो गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले युवक को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। तभी कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए मारपीट करने वाले को बाइक से उतारकर छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ काम करने वाले युवक के साथ भी मारपीट की गई, लेकिन पुलिसकर्मी उसे ही थाने ले जाने लगे। हंगामा के बीच मारपीट करने वाला और पीड़ित युवक भी वहां से चले गए। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। उधर, पुलिसकर्मियों ने शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। बाद में हंगामा करने वाले भी वहां से चले गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जानकारी होने से मना किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें