फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक टकराने पर भिड़े कांवड़िये, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर हरियाणा के सोनीपत जा रहे कांवड़ियों की बाइक यमुना पुल के पास में टकरा गई। इसके बाद कांवड़ियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया और उनमें लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी-हरियाणा बाॅर्डर के यमुना पुल पर यह घटना हुई। इसमें मनोज, दीपक व प्रदीप समेत चार कांवड़िये घायल हो गए। घटना के दौरान यमुना पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसकी सूचना मिलते ही बागपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों पक्षों के कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। कोतवाली पुलिस के अनुसार कांवड़ियों की बाइकें आपस में टकरा गई थीं, जिसके चलते विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को भेज दिया गया। घटना हरियाणा क्षेत्र में हुई है। वहां की पुलिस को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें