बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास होटल पर खाना खाकर खड़े झूंडपुर गांव के रामकुमार (45) को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
झूंडपुर गांव निवासी रामकुमार ट्रक चालक है, जो बुधवार रात ट्रक लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली की तरफ जा रहा था। बताया कि रामकुमार छपरौली चुंगी के पास एक होटल पर खानना खाने लगा। खाना खाने के बाद वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़ा हो गया। तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने रामकुमार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।