फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव के पास 24 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुए महराज (35) निवासी फतेहपुर पुठ्ठी की मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

24 दिसंबर की शाम को महराज बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव फतेहपुर पुठ्ठी जा रहा था। जब वह गुराना से आगे पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके बहनोई शौकीन ने मामले में तहरीर दी। जांच अधिकारी मनोज चहल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें