फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर-शेरपुर लुहारा मार्ग पर शुक्रवार की रात कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई और ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान योगेश (39) निवासी शेरपुर लुहारा की मौत हो गई। वह मलकपुर चीनी मिल से गन्ना डालकर अपने गांव जा रहे थे। इसका पता चलने पर आई पुलिस व परिजनों ने ट्रैक्टर को उठवाकर शव निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे योगेश मलकपुर चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस गांव लौट रहे थे। रात में घना कोहरा होने के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही थी, इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। पीछे से आ रहे अन्य किसानों ने हादसा देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक योगेश की मौत हो चुकी थी। मृतक योगेश दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता संसार सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। योगेश के एक बेटा व बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें