फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नफीश हत्याकांड में वांछित को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में पांडव मार्ग पर डेढ़ माह पहले हुए नफीश हत्याकांड में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के परिजनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर में यमुना मार्ग पर बिजलीघर के पीछे रहने वाला नौशाद ने बताया कि उसके साले नफीश की पांडव मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर 12 नवंबर को ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। नफीश सहारनपुर से अपनी मां की मौत होने पर शव सुपुर्दे खाक कराने आया था। इसमें शौकीन, उसके बेटे मोहसिन, यामीन, मुस्तकीम, रहीसु, शमीम को नामजद किया गया। इसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुश्तकीम और शौकीन वांछित चल रहे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें