फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोहड्डा गांव के मजदूर की करंट लगने से सोनीपत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लोहड्डा गांव निवासी मजदूर दीपक कुमार (40) की हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्टरी में काम करते हुए करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दीपक तीन महीने से सोनीपत की फैक्टरी में लिंटर डलाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम काम के दौरान करंट लग गया। मृतक के भाई संजीव ने बताया कि दीपक शुक्रवार शाम लिंटर डलाने के कार्य पर गया हुआ था, जहां अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता, तीन बच्चे आशीष, लक्की व मयंक के अलावा भाई संजीव व पिता किशन हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सोनीपत थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें