अमीनगर सराय। रामनगर गांव की मुनेश देवी के डाकखाने में बचत खाते से चार बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनके पति मूलराज वैद्य ने बुधवार को डाकखाने में और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता मूलराज वैद्य ने बताया कि उसकी पत्नी ने डाकखाने में खाते में रुपये जमा किए थे। 15 दिन पहले खाते में 27 हजार रुपये जमा कराने के बाद पासबुक में एंट्री करवाई तो खाते से चार बार 20–20 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला, जबकि खाते में एक भी रुपया जमा नहीं मिला। उन्होंने अमीनगर सराय, बागपत में डाकखाने के अफसरों से शिकायत की। इस मामले में उप डाकपाल विनोद प्रसाद का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।