फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 46 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तराखंड में विश्वविद्यालय खोलने के नाम पर एक इंस्टीट्यूट के संचालक संजीव से 46 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर विरेंद्र सिंह बिष्ट व प्रदीप असवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संजीव ने दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार 20 जुलाई 2023 में उनकी मुलाकात विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी देहरादून से हुई। उसने खुद को कैबिनेट मंत्री का नजदीकी बताते हुए उत्तराखंड में विश्वविद्यालय खोलने का भरोसा दिया। इसके बाद विरेंद्र ने उसकी मुलाकात प्रदीप असवाल निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश से कराई। दोनों ने उनसे 46 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। जिन्हें कई बार में उनके खातों में ट्रांसफर कराया गया। इसका रिकाॅर्ड भी पुलिस को दिखाते हुए कोतवाली में शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय में याचिका दायर की गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि विरेंद्र व प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें