फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली मार्ग पर मलकपुर गांव के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन विकास (25) निवासी जलालपुर जिला मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक भाग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

मेरठ जिले के जलालपुर गांव निवासी जगन ने बताया कि उसका बेटा विकास पानीपत जिले के समालखा की कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद नौकरी करता था, जो 10-15 दिनों में एक बार घर आता था। रविवार शाम विकास घर से बाइक लेकर समालखा में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से गया था। रविवार देर रात बड़ौत-छपरौली रोड पर मलकपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और टक्कर मारकर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने का प्रयास भी किया।
वहां आए पुलिसकर्मियों ने कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मिले, जिनसे पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
जगन ने बताया कि विकास अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा और शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी वैशाली व डेढ़ साल की बेटी रह गई है। हादसे में डेढ़ साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें