फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिनौली रोड स्थित संजय गुप्ता की परचून की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं व आग की लपटें उठता देख दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पहले तो खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिस पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सके। दुकान मालिक के अनुसार दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप का कहना है कि कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें