शामली। शहर कोतवाली में लूट, डकैती व चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के 13 बदमाशों के विरुद्ध गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा की तरफ से शहर कोतवाली में गैंग लीडर लुकमान उर्फ लुक्का निवासी गंव भनवाड़ा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर, विकास उर्फ विक्की निवासी गांव टटीरी जिला बागपत, मोहित, शुभम उर्फ गौरव, सागर, ब्रजपाल उर्फ पिंटू व बोबी निवासी गांव भेडापुर चांदीनगर जिला बागपत, रवि व अमरजीत निवासी बंथला, गुलशन मीणा व राहुल निवासी गाजियाबाद, रोहन भाटी निवासी गांव खैला चांदीनगर बागपत व प्रवीण उर्फ कुक्कू निवासी गांव भूरा के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया है। संवाद