फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो स्कूल वाहन सीज, 27 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिवहन विभाग ने यातायात नियमाें का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान किए तो दो स्कूल वाहनों पर अभिलेख नहीं मिलने पर सीज किया गया। साथ ही आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एआरटीओ विपिन कुमार व यात्री कर अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि बागपत औद्योगिक क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े 20 वाहनों के चालान किए गए। वहीं खनन में लगे सात ओवरलोड वाहनों के चालान करने की कार्रवाई की। बागपत, बड़ौत खेकड़ा में वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गलत साइड, बिना सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने व हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किए गए। वहीं दो स्कूल वाहन पर अभिलेख नहीं मिलने पर सीज किया गया। भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के खिलाफ कार्रवाई की गई, क्योंकि सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था। चालान किए गए वाहनों से आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि यह अभियान वाहन चालकों के खिलाफ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें