फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना लदे ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका का हाथ कुचला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में गन्ने के ट्रक ने शिक्षिका रूबी की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद हाथ कुचल दिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल शिक्षिका का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। दाहा गांव निवासी सुधीर की पत्नी रूबी भड़ल गांव के निजी स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार दोपहर रूबी स्कूटी से गांव वापस लौट रही थी। जैसे ही दाहा गांव में गढ़ी कागरान चौराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे गन्ने के ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद रूबी का हाथ कुचल दिया। लोगों ने रूबी को ट्रक के नीचे से निकाला। वहां आए पुलिसकर्मियों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें